नवंबर में विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजारों में किया 19,203 करोड़ का निवेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 17, 2019

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने नवंबर के पहले 15 दिन में घरेलू पूंजी बाजारों में 19,203 करोड़ रुपये का निवेश किया है। उत्साहवर्धक घरेलू और वैश्विक कारकों की वजह से विदेशी निवेशकों का भारतीय बाजारों के प्रति आकर्षण बढ़ा है। डिपॉजिटरी के ताजा आंकड़ों के अनुसार विदेशी निवेशकों ने एक से 15 नवंबर के दौरान शेयरों में शुद्ध रूप से 14,435.6 करोड़ रुपये डाले। इस दौरान ऋण या बांड बाजार में उनका शुद्ध निवेश 4,767.18 करोड़ रुपये रहा। इस तरह उनका कुल शुद्ध निवेश 19,202.7 करोड रुपये रहा।

इससे पहले अक्टूबर में एफपीआई ने भारतीय बाजारों में शुद्ध रूप से 16,464.6 करोड़ रुपये और सितंबर में 6,557.8 करोड़ रुपये का निवेश किया था। मॉर्निंगस्टार इन्वेस्टमेंट एडवाइजर के वरिष्ठ शोध प्रबंधक हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा कि एफपीआई के निरंतर प्रवाह से स्पष्ट है कि भारतीय शेयर बाजारों के प्रति उनका भरोसा बढ़ा है।

इसे भी पढ़ें: FPI ने अक्टूबर के 3 दिन में शेयर बाजार से करीब 3,000 करोड़ रुपये निकाले

जुलाई और अगस्त में उन्होंने निकासी की थी। उन्होंने कहा कि अति धनाढ्यों पर अधिभार को वापस लेने, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के विलय एवं पूंजी डालने जैसे कदमों, वाहन क्षेत्र के पुनरोद्धार के लिए राहत तथा कंपनी कर की दरों को तर्कसंगत करने जैसे उपायों से विदेशी निवेशक भारतीय बाजारों में निवेश कर रहे हैं। कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग के तकनीकी एवं डेरिवेटिव विश्लेषक अरुण मंत्री ने कहा कि वैश्विक मोर्चे पर अमेरिका चीन के बीच व्यापार करार की उम्मीद से भी एफपीआई का प्रवाह बढ़ा है।

प्रमुख खबरें

Top 10 Breaking News 26 September 2026 | toxic liquor in Nagaland 19 people died | Nagpur-Mumbai Duranto Express | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Manipur में जबरन वसूली के आरोप में प्रतिबंधित संगठन के उग्रवादी समेत तीन गिरफ्तार

2027 वनडे वर्ल्ड कप मेरा आखिरी होगा, ट्रॉफी जीतने के लिए सब कुछ न्योछावर कर दूंगा, विराट कोहली का बड़ा ऐलान

West Bengal में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IPS और पुलिस अफसरों के तबादले