विदेशी निवेशकों ने भारतीय पूंजी बाजार में किया 7,714 करोड़ रुपये का निवेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 29, 2019

नयी दिल्ली। पिछले दो महीनों में लगातार बिकवाली करने के बाद विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने सितंबर भारतीय पूंजी बाजार में 7,714 करोड़ रुपये की शुद्ध निवेश किया है।

सरकार के आर्थिक सुधारों और बजट में एफपीआई पर लगाए गए कर अधिभार को वापस लेने की घोषणा के बाद विदेशी निवेशकों का निवेश बढ़ा है। पिछले सप्ताह सरकार ने कॉरपोरेट कर की दर में लगभग 10 प्रतिशत की कटौती कर दी थी। साथ ही एफपीआई के किसी प्रतिभूति, डेरिवेटिव की बिक्री पर पूंजीगत लाभ पर बढ़े हुए कर अधिभार को भी खत्म कर दिया था।

इसे भी पढ़ें: FPI ने सितंबर के पहले सप्ताह में पूंजी बाजारों से 1,263 करोड़ निकाले

इसके अलावा भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने भी एफपीआई के लिए अपने अपने ग्राहक को जानो (केवाईसी) नियम सरल बना दिए हैं और उन्हें प्रतिभूति बाजार में लेनदेन की भी अनुमति दे दी है। डिपॉजिटरी के ताजा आंकड़ों के अनुसार एफपीआई ने तीन से 27 सितंबर के बीच शेयर बाजार में 7,849.89 करोड़ रुपये का निवेश किया जबकि बांड बाजार से 135.59 करोड़ रुपये की निकासी। इस तरह उन्होंने घरेलू पूंजी बाजार में कुल 7,714.30 करोड़ रुपये का निवेश किया।

इसे भी पढ़ें: FPI ने अगस्त में अब तक की 3,014 करोड़ की निकासी

पूंजी बाजार में शेयर बाजार, बांड बाजार और डेरिवेटिव में किया गया निवेश शामिल होता है। इससे पिछले महीने अगस्त में एफपीआई ने पूंजी बाजार से 5,920.02 करोड़ रुपये और अगस्त में 2,985.88 करोड़ रुपये की निकासी की थी।

प्रमुख खबरें

SIR विवाद के बीच EC की पहली बड़ी बैठक, Form 6 और नए वोटर्स के रजिस्ट्रेशन पर दिया स्पष्टीकरण

Asian Games Kabaddi में भारत का जलवा, पुरुष और महिला टीमों ने Iran को हराकर जीता Gold

Bank Account में रजिस्टर्ड Mobile Number घर बैठे बदलें, Net Banking से ऐसे करें अपडेट

Russia Ukraine War: दोनों देशों के बीच तेज हुए हवाई हमलों में 7 लोगों की मौत