विदेशी दूतों को कश्मीर में स्वतंत्र आवाजाही की अनुमति दी जानी चाहिए: पाकिस्तान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 10, 2020

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने गुरुवार को कहा कि कश्मीर में विदेशी दूतों की कोई भी यात्रा बिना किसी रोक के होनी चाहिए और राजनयिकों को हुर्रियत नेतृत्व से मिलने की अनुमति दी जानी चाहिए। पांच अगस्त के बाद विदेशी राजनयिकों की इस तरह की पहली यात्रा के तहत अमेरिका सहित 15 देशों के दूतों ने गुरुवार को कश्मीर घाटी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने चुनिंदा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, नागरिक संस्थाओं के सदस्यों, शीर्ष सैन्य अधिकारियों से मुलाकात की।

इसे भी पढ़ें: भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका की यात्रा करेंगी अमेरिका की शीर्ष राजनयिक

पाकिस्तान विदेश कार्यालय की प्रवक्ता आइशा फारूकी ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि यात्रा भारत सरकार द्वारा बिना किसी रोक के होगी ताकि सभी क्षेत्रों तक दूतों की पहुंच हो सके।’’उन्होंने मीडिया से कहा कि उन दूतों को हुर्रियत नेतृत्व और कश्मीरी लोगों के साथ भयमुक्त वातावरण में बातचीत करने की अनुमति दी जा सकती है। उन्होंने देश में अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न और गुरुद्वारा ननकाना साहिब में बेअदबी की खबरों को भी खारिज कर दिया और उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ अभियान का हिस्सा बताया।

प्रमुख खबरें

Sambhal में 24 कोसी परिक्रमा शुक्रवार से, 5 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना

RBI के पास कंपनियों के ECB प्रस्ताव सितंबर में 13.3 प्रतिशत घटे

गांव के खेतों में ऐसा कौन सा राज दफन है? Kaali Kheti Trailer ने बढ़ाया सस्पेंस

खत्म होगी रूस-यूक्रेन की जंग? मैराथन मीटिंग के बाद पुतिन के दरबार में ट्रंप के खास दूत