विएना में विदेश मंत्री जयशंकर ने याद दिलाई पीएम मोदी की 'वो' बात, संयुक्त राष्ट्र संघ को लेकर कही ये बात

By अभिनय आकाश | Jan 02, 2023

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना में कहा कि एक ऐसे देश के रूप में जो वैश्विक कार्यस्थल का पूरी तरह से लाभ उठाना चाहता है, भारत कानूनी प्रवासन और गतिशीलता का एक मजबूत समर्थक है। हम भारतीय कौशल और प्रतिभा के योगदान को प्रदर्शित करने के लिए एक उचित, कानूनी और समान अवसर चाहते हैं। ईएएम डॉ एस जयशंकर ने कहा कि हमने कई समझौते किए हैं और मुझे लगता है कि व्यापक प्रवासन और गतिशीलता साझेदारी समझौते की शुरुआत विशेष रूप से उल्लेखनीय है, क्योंकि यह कौशल और प्रतिभा की मांगों को उनकी उपलब्धता के साथ सिंक्रनाइज़ करने में सक्षम करेगा।

इसे भी पढ़ें: India को G20 की अध्यक्षता मिलना एक ‘‘बहुत बड़ी उपलब्धि’’ : जयशंकर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि 77 साल पुराने संगठन संयुक्त राष्ट्र को “नया रूप” देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में बड़े बदलाव के लिए जोर देना नई दिल्ली की विदेश नीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।  जयशंकर ने कहा, “संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना 1945 में हुई थी। मैं लोगों से कहता हूं कि कोई ऐसी चीज बताएं जो 77 साल पुरानी हो और उसमें आपको सुधार की जरूरत न लगती हो। 

प्रमुख खबरें

Supreme Court: जस्टिस शील नागू पंजाब सरकार की याचिका की सुनवाई से अलग हुए

SP प्रमुख Akhilesh Yadav पर बरसे OP Rajbhar, कहा मुस्लिम वोट बैंक खोने के डर से रहते हैं परेशान

सबका ध्यान CJP प्रोटेस्ट पर था इधर 15 अक्टूबर से लगने वाले MDR चार्ज पर आ गई बड़ी खबर, जाने अब क्या अपडेट आया?

Travel Tips: Vrindavan के Chhatikara में स्थित Char Dham Mandir में करें चार धामों के दर्शन