India-Central Asia Dialogue: ऐसे समय में बैठक कर रहे हैं जब...भारत-मध्य एशिया व्यापार परिषद की बैठक में बोले विदेश मंत्री जयशंकर

By अभिनय आकाश | Jun 05, 2025

 भारत-मध्य एशिया व्यापार परिषद की बैठक में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि हम ऐसे समय में बैठक कर रहे हैं जब ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, ब्लॉकचेन, सीमा पार डिजिटल भुगतान दुनिया के बातचीत और व्यापार के तरीके को बदल रहे हैं और भारत हमारे मध्य एशियाई भागीदारों के साथ यूपीआई, आधार, डिजीलॉकर जैसे प्लेटफॉर्म पर साझेदारी करके बहुत खुश होगा। निश्चित रूप से, डिजिटल प्रौद्योगिकियों और एआई अनुप्रयोगों का अधिक उपयोग हमें अपने व्यापार और आर्थिक संबंधों की पूरी क्षमता को अनलॉक करने में मदद करेगा।

इसे भी पढ़ें: विदेश मंत्री जयशंकर से मिला संजय झा के नेतृत्व वाला डेलिगेशन, पांच देशों की यात्रा के बारे में दिया फीडबैक

क्या है भारत-मध्य एशिया संवाद?

भारत-मध्य एशिया संवाद की शुरुआत 2019 में समरकंद (उज्बेकिस्तान) में हुई थी। यह एक मंत्रीस्तरीय मंच है, जिसका उद्देश्य भारत और मध्य एशिया के पांच देशों - कजाखस्तान, किर्गिज गणराज्य, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान - के बीच संबंधों को मजबूत बनाना है।

Stay updated with Latest International News in Hindi on Prabhasakshi 

प्रमुख खबरें

Vaibhav Suryavanshi में मुझे अपनी झलक दिखती है, वीरेंद्र सहवाग ने की तारीफ

Delhi में कड़े सुरक्षा पहरे के बीच Jantar Mantar प्रदर्शन, बंद रास्तों से परेशान रहे लोग

दिल्ली में Jantar Mantar की घेराबंदी, 3000 प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए

Manipur के कामजोंग और उखरुल में armed groups के बीच झड़प, पांच लोगों की मौत