पांच दिवसीय दौरे पर अमेरिका पहुंचे विदेश मंत्री जयशंकर, कोरोना वैक्सीन पर होगी चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 24, 2021

न्यूयॉर्क। विदेश मंत्री एस जयशंकर रविवार को अमेरिका के दौरे पर पहुंचे। भारत के इस साल जनवरी माह में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य बनने के बाद विदेश मंत्री का अमेरिका का यह पहला दौरा है। जयशंकर इस दौरान संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस तथा अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्री मंगलवार की सुबह संरा महासचिव से मुलाकात करेंगे और उसके बाद वॉशिंगटन डीजी जाएंगे जहां वह ब्लिंकन से मुलाकात करेंगे। जनवरी में राष्ट्रपति जो बाइडन के कार्यभार संभालने के बाद भारत के किसी वरिष्ठ मंत्री का अमेरिका का यह पहला दौरा है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर