UNSC में तालिबान राज पर भारत का पहला कड़ा बयान, विदेश मंत्री बोले- आतंकवाद की मदद कर रहे देशों को रोकना होगा

By अभिनय आकाश | Aug 19, 2021

दुनिया में शांति कैसे कायम हो इसको लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक हो रही है। भारत ने अफगानिस्तान पर बयान दिया है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि भारत हमेशा से हिंसा और आतंकवाद का शिकार रहा है। हमने आतंकवाद को झेला है। जयशंकर ने कहा कि आतंकवाद किसी भी रूप में हो उसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। भारत के विदेश मंत्री ने साफ-साफ कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं हो सकता। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ देश आतंकवादियों का समर्थन कर रहे हैं। उन्हें सबको मिलकर रोकना होगा। 

इसे भी पढ़ें: तालिबान को एक और झटका, अमेरिका के बाद अब IMF ने लगया यह प्रतिबंध

यूएनएससी में विदेश मंत्री एस जयशंकर आतंकवादी कृत्यों के कारण अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए खतरों को उल्लेखित करते हुए कहा कि हम हमेशा याद रखें कि कोविड के बारे में जो सच है वह आतंकवाद के बारे में और भी सच है। हम में से कोई भी तब तक सुरक्षित नहीं है जब तक कि हम सभी सुरक्षित न हों।

विदेश मंत्रालय ने "अफगानिस्तान में सभी भारतीय नागरिकों को सहायता के लिए विशेष अफगानिस्तान सेल से संपर्क करने के संपर्क विवरण दिया है। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी इमरजेंसी नंबर- +91-11-49016783, +91-11-49016784, +91-11-49016785

प्रमुख खबरें

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम

Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399

दिल्ली कोर्ट से Swatantra Bhardwaj को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत, पुलिस को दिए जांच के निर्देश