विदेश मंत्रालय ने कहा- नेपाल के साथ अपने दोस्ताना संबंधों को गहरी अहमियत देता है भारत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2020

नयी दिल्ली। नेपाली संसद में देश के नए मानचित्र संबंधी संविधान संशोधन पर मतदान होने पहले भारत ने मैत्रीपूर्ण लहजे में बृहस्पतिवार को कहा कि वह नेपाल के साथ अपने दोस्ताना संबंधों को गहरी अहमियत देता है। भारत की कड़ी आपत्ति के बावजूद नेपाली संसद में शनिवार को नए मानचित्र पर मतदान संभव है जिसमें लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा क्षेत्रों को नेपाल का हिस्सा दर्शाया गया है। भारत ने आपत्ति जताई है और बार-बार कहा है कि यह तीनों उसके हिस्से हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा, “हमने इन विषयों पर अपनी स्थिति पहले ही स्पष्ट कर दी है। भारत नेपाल के साथ अपने सांस्कृतिक और दोस्ताना संबंधों को गहरी अहमियत देता है।” 

इसे भी पढ़ें: पूर्वी लद्दाख विवाद के समाधान के लिये संवाद बनाये रखने पर सहमत भारत और चीन

बृहस्पतिवार को की गई टिप्पणी में श्रीवास्तव ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई पहल के तहत क्षेत्र में कोविड-19 से मुकाबले के लिए भारत ने नेपाल समेत मित्र देशों की सहायता की। श्रीवास्तव ने कहा, “भारत ने नेपाल को सभी प्रकार की तकनीकी, चिकित्सकीय और मानवीय सहायता उपलब्ध कराई। हमने नेपाल को 25 टन चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जिसमें पैरासिटामोल और हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के साथ जांच उपकरण भी शामिल थे।” विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, “भारत सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया कि दोनों देशों में लॉकडाउन के बावजूद नेपाल को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में कोई बाधा न पहुंचे। भारत ने फंसे हुए नेपाली नागरिकों को वापस भेजने में भी सहायता की।

प्रमुख खबरें

Kerala High Court का रेलवे को आदेश: Nilambur Nanjangud रेल लाइन की DPR 14 अक्टूबर तक करें तैयार

अन्याय के राजा का अनोखा विरोध... European Parliament में लगी डोनाल्ड ट्रंप की न्यूड विवादित सुनहरी मूर्ति, दुनिया भर में मचा हड़कंप | Golden Naked Trump Statue

Imphal East में RAF चौकी पर ग्रेनेड हमला, हेड कांस्टेबल घायल

S Jaishankar पहुंचे Ethiopia, द्विपक्षीय संबंधों और रणनीतिक साझेदारी पर होगी वार्ता