Modi-Macron की मुलाकात को लेकर आ गया विदेश मंत्रालय का बयान, कहा- हमने फ्रांस का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है

By अभिनय आकाश | Jan 24, 2025

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि फ्रांस एआई शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता के लिए पीएम मोदी को आमंत्रित किया है। हमने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। मैक्रों ने बताया था कि फ्रांस 11-12 फरवरी तक एक एआई समिट आयोजित करेगा। इस समिट से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर एक अंतर्राष्ट्रीय चर्चा भी होगी। मैक्रों ने ये भी कहा था कि इस सम्मेलन के जरिए फ्रांस को अमेरिका, चीन और खाड़ी देशों से संवाद करने में मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: आयुष्मान भारत योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए आपको इन-इन दस्तावेजों की पड़ सकती है जरूरत? आवेदन के लिए तैयार कीजिए अपने कागजात

डिफेंस डील होगी

 फ्रांस सरकार ने कहा है कि ग्लोवल एआई सेक्टर के जरिए इस तरह के फैसले लिए जाएंगे जिससे कि सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरण के क्षेत्र में सार्वजनिक महत्व की दिशा में आगे बढ़ा जा सकते। माना जा रहा है कि इस दौरान भारत और फ्रांस के वीच दो वड़ी डिफेंस डील पर मुहर लग सकती है।

प्रमुख खबरें

Bengal में किसकी सरकार? Pre-Poll Survey ने खोला राज, TMC और BJP की सीटों का पूरा गणित

IPL 2026: SRH कप्तान पैट कमिंस ने अपनी वापसी पर दिया बड़ा अपडेट, जानें क्या कहा?

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है