विदेश सचिव क्वात्रा ने नेपाली राष्ट्रपति Bidya Devi Bhandari और विदेश मंत्री पौडयाल से मुलाकात की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 08, 2023

विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने सोमवार को नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी से मुलाकात की और उनकी भारतीय समकक्ष द्रौपदी मुर्मू की ओर से शुभकामनाएं दीं। दोनों देशों के बीच बहुपक्षीय सहयोग के सभी विषयों पर देश के शीर्ष राजनीतिक नेतृत्व के साथ बातचीत करने के लिए दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर यहां पहुंचे विदेश सचिव ने यहां शीतल निवास में भंडारी को शुभकामनाएं दीं। इससे पहले दिन में, क्वात्रा ने अपने नेपाली समकक्ष भरत राज पौडयाल से मुलाकात की और व्यापक द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर उनसे सार्थक बातचीत की।

भारतीय दूतावास ने यहां ट्वीट किया, ‘‘विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने अपने समकक्ष भरत राज पौडयाल से मुलाकात की और व्यापक भारत-नेपाल साझेदारी की समीक्षा की।’’ बयान में कहा गया है, ‘‘दोनों पक्ष दोनों देशों और पूरे क्षेत्र के लाभ के लिए अपने आर्थिक और विकास सहयोग को और मजबूत करने पर सहमत हुए।’’ बाद में, क्वात्रा ने नेपाल की विदेश मंत्री बिमला राय पौडयाल से मुलाकात की और व्यापक भारत-नेपाल संबंधों को मजबूत करने पर विचारों का आदान-प्रदान किया। अपनी यात्रा के दौरान क्वात्रा नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड से शिष्टाचार भेंट भी करेंगे। क्वात्रा पहले यहां भारत के राजदूत रह चुके हैं। उम्मीद है कि क्वात्रा नेपाली वार्ताकारों के साथ नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड की भारत यात्रा की संभावना पर भी चर्चा करेंगे। प्रचंड ने कहा है कि वह अपनी पहली विदेश यात्रा पर भारत जाएंगे।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत