विदेश सचिव मिसरी ने जापानी विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से मुलाकात की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 23, 2025

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बृहस्पतिवार को यहां जापान के विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की और रक्षा एवं सुरक्षा, आर्थिक सहयोग तथा लोगों के बीच आदान-प्रदान सहित बहुआयामी द्विपक्षीय संबंधों के प्रमुख मुद्दों की समीक्षा की।

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि दोनों पक्षों ने भारत और जापान के बीच बहुआयामी द्विपक्षीय संबंधों के प्रमुख मुद्दों की समीक्षा की, जिनमें राजनीतिक संबंध, रक्षा और सुरक्षा, आर्थिक सहयोग और लोगों के बीच आदान-प्रदान शामिल हैं।

उन्होंने सामयिक महत्व के मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में कहा कि मिसरी ने जापान के वरिष्ठ उप विदेश मंत्री हिरोयुकी नमाजू से भी मुलाकात की और ‘‘हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत-जापान सहयोग और साझा हित के अन्य मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।’’

मिसरी ने आपसी हित के क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करने के लिए जापान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मासाताका ओकानो से भी मुलाकात की। भारतीय दूतावास ने दोनों पोस्ट के साथ हैशटैग ‘‘ कनेक्टिंग हिमलाय विथ माउंट फुजी’’ चलाया।

मिसरी की यात्रा, पाकिस्तान से उत्पन्न आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक संपर्क अभियान के तहत तथा ऑपरेशन सिंदूर के बाद आत्मरक्षा के अधिकार पर जोर देने के लिए एक बहुपक्षीय प्रतिनिधिमंडल की जापान यात्रा के साथ हुई है।

प्रमुख खबरें

Asiatic Society of Mumbai में Amit Shah का बड़ा बयान, ज्ञान को Ideology की सीमाओं से मुक्त करने का आह्वान

Nepal Flood Relief: भारत ने बेत्रावती क्षेत्र के लिए 70 मीटर लंबे Bailey Bridge के हिस्से भेजे

Pahalgam Attack पर BRICS की निंदा: Ravinder Raina बोले- Terrorism के खिलाफ दुनिया की बड़ी ताकतों का एकजुट संकल्प

BRICS Summit 2026: PM Modi की सफल Foreign Policy पर बोले Ravi Shankar Prasad