विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बीजिंग में चीनी अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर की व्यापक चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 28, 2026

(केजेएम वर्मा) बीजिंग, 28 जुलाई विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने मंगलवार को बीजिंग की अपनी दो दिवसीय यात्रा पूरी की और इस दौरान उन्होंने भारत-चीन संबंधों पर कई चीनी अधिकारियों के साथ व्यापक चर्चा की। मिसरी ने चीन में सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के ‘सेंट्रल पार्टी स्कूल’ के उपाध्यक्ष ली वेंतांग से मुलाकात की और भविष्य में सहयोग के विषय पर चर्चा की। बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास के एक सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार, ली के साथ अपनी बैठक के दौरान मिसरी को स्कूल के ऐतिहासिक महत्व, बौद्धिक योगदान और शैक्षणिक कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई।

होंग पूर्व में चीनी विदेश मंत्रालय के सीमा विभाग की महानिदेशक थीं। चीन में भारत के राजदूत रह चुके मिसरी की यह यात्रा, 21 जुलाई को मनीला में दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संगठन (आसियान) से जुड़ी बैठकों के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर और चीनी विदेश मंत्री वांग यी के बीच हुई मुलाकात के बाद हो रही है। मौजूदा यात्रा के दौरान, मिसरी चीनी अधिकारियों के साथ कई बैठकें कर रहे हैं, क्योंकि दोनों देशों ने द्विपक्षीय बातचीत बढ़ा दी है।

गलवान घाटी में, 2020 में हुई झड़पों और उसके बाद चार साल से अधिक समय तक चले सैन्य गतिरोध के कारण भारत और चीन के संबंधों में भारी गिरावट आई थी। इसके बाद, संबंधों को बेहतर बनाने के लिए पिछले एक साल में दोनों देशों ने कई कदम उठाए हैं। पिछले कुछ महीनों में, भारत और चीन ने अपने संबंधों को फिर से पटरी पर लाने के लिए कई कदम उठाए हैं।

इनमें कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू करना, वीजा जारी करना और दोनों देशों के बीच उड़ान सेवाओं को बहाल करना शामिल है।

प्रमुख खबरें

Glasgow CWG: Gyaneshwari Yadav ने जीता Silver, वेटलिफ्टिंग में भारत का शानदार प्रदर्शन और पदकों की बढ़ी संख्या

कॉजपा ने न्यायालय के आदेश में सरकारी आश्वासनों की अनदेखी का दावा किया, फिर से आंदोलन की चेतावनी दी

माकपा का आरोप: दिल्ली पुलिस ने आइशी घोष को गिरफ्तार करने के लिए पार्टी मुख्यालय में जबरन प्रवेश किया

US Open Mixed Doubles: Novak Djokovic और Aryna Sabalenka की जोड़ी मचाएगी धमाल, टेनिस प्रेमियों में भारी उत्साह