3 नवंबर को होने वाली अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले विदेशी ’हमले’ का मंडराया खतरा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 01, 2020

न्यूयॉर्क। अमेरिका में तीन नवंबर को होने जा रहे राष्ट्रपति चुनावों के करीब आने के साथ ही इस बात के नये सिरे से संकेत मिल रहे हैं कि राष्ट्र की चुनाव प्रणाली एक बार फिर विदेशी शत्रुओं के हमले का शिकार हो सकती है। खुफिया अधिकारियों ने हाल के दिनों में इस बात की पुष्टि की है कि पिछले दिनों में विदेशी तत्व देश के चुनावी ढांचे को जोखिम में डालने के लिए “अमेरिकी राजनीतिक अभियानों, प्रत्याशियों और अन्य राजनीतिक लक्ष्यों” के निजी संचार माध्यमों को संकट में डालने की दिशा में सक्रियता से काम कर रहे हैं। विदेशी संस्थाएं भी मतदाताओं को भ्रम में डालने की मंशा से आक्रामक तरीके से दुष्प्रचार कर रही हैं। अब तक इस बात के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं कि अमेरिका के दुश्मनों को अभियानों या देश की चुनावी प्रणाली में सेंध लगाने में किसी तरह की कामयाबी मिली है लेकिन डेमोक्रेट प्रत्याशी जो बाइडेन के राष्ट्रपति चुनाव प्रचार अभियान ने इस हफ्ते पुष्टि की कि उसने कई संबंधित जोखिमों का सामना किया है। पूर्व उपराष्ट्रपति की टीम ने शत्रुओं के लिए उपयोगी खुफिया जानकारी उपलब्ध हो जाने के डर से इस बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया है।

प्रमुख खबरें

CTI ने PM Modi को लिखा पत्र, त्योहारों में दिल्ली के प्रमुख बाजारों में प्रदर्शन रोकने की मांग

Vaishno Devi Yatra का बुलावा आते ही दूर होने लगती हैं रुकावटें और बनते हैं काम

Goa में 27 लाख देकर फर्जी अफसर बना शख्स, Excise Department की कुर्सी पर बैठते ही धराया

Dollar के मुकाबले Rupee 23 पैसे मजबूत, शुरुआती कारोबार में 96.65 पर पहुंचा