वन निगम के कर्मचारियों को तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा: मुख्यमंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 14, 2023

 हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को वन निगम के कर्मचारियों को एक जनवरी, 2022 से तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता देने को मंजूरी दे दी। हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम के निदेशक मंडल की 213वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए सुक्खू ने निगम के उन पात्र कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने को भी मंजूरी दे दी, जिन्होंने दिहाड़ी श्रमिकों के रूप में चार साल की सेवा पूरी कर ली है।

बुधवार को जारी एक बयान के अनुसार, निदेशक मंडल ने वर्ष 2022-23 के लिए निगम के कर्मचारियों को बोनस देने का फैसला किया है, जिससे लगभग 253 कर्मचारियों को फायदा होगा।

  मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार वन निगम को मजबूत कर इसे आत्मनिर्भर एवं लाभकारी संगठन बनाने में पूरा सहयोग देगी। उन्होंने कहा कि वन निगम में कर्मचारियों की कमी की समस्या को दूर करने के लिए 100 वन मित्रों की नियुक्ति की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Ranveer Singh की Dhurandhar का बड़ा नुकसान! मिडिल ईस्ट बैन ने रोके 90 करोड़, ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूटर ने खोली पोल

Karnataka Politics | Siddaramaiah के CM कार्यकाल का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, नाटी चिकन दावत से जश्न की तैयारी!

जहरीली हवा और कोहरे का डबल अटैक, दिल्ली-NCR में नए साल का धुंधला स्वागत, जीरो विजिबिलिटी, फ्लाइट ऑपरेशन ठप

Rajasthan: 1.2 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ जब्त; तीन लोग गिरफ्तार