सीतापुर में बाघ को वन विभाग की टीम ने पकड़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 06, 2025

सीतापुर जिले के महोली थाना क्षेत्र के आबादी वाले इलाकों में देखे गए बाघ को पकड़ने में रविवार शाम वन विभाग की टीम को आखिरकार कामयाब मिल गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इसके पहले 20 सितंबर को एक बाघिन को भी पकड़ा गया था। डीएफओ ने बताया कि वन विभाग लगातार निगरानी कैमरों की मदद से बाघ का पता लगा रही थी और जिन इलाकों में बाघ की गतिविधि देखी गई थी, वहां चारा डाला गया था।

उन्होंने बताया कि आज शाम करीब साढ़े छह बजे वन विभाग की टीम ने बाघ को देखा और ट्रैंकुलाइजर गन की मदद से बेहेश कर उसे पिंजरे में डाल दिया गया। खंडेलवाल ने बताया कि फिलहाल बाघ स्वस्थ है और निगरानी में रखा जाएगा। कल वन्यजीव टीम आगे की जांच और निरीक्षण के लिए आएगी और तय करेगी कि पकड़े गए जानवर के साथ क्या किया जाए।

प्रमुख खबरें

Harsh Sanghvi ने Surat में जनसंपर्क कर जानी समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

US के Ohio में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, VHP ने की सुरक्षा की मांग

झांसी: इवेंट मैनेजर से छह लाख रुपये हड़पने के आरोप में सब इंस्पेक्टर समेत पांच पर FIR

Kolkata में होगा 19वां Pravasi Bharatiya Divas, PM Modi करेंगे उद्घाटन