Van Mahotsav 2025: 01 से 07 जुलाई तक मनाया जाएगा वन महोत्सव, जानिए इतिहास और महत्व

By अनन्या मिश्रा | Jul 01, 2025

हर साल जुलाई के पहले सप्ताह में वन महोत्सव मनाया जाता है। 01 जुलाई से 07 जुलाई तक वन महोत्सव मनाया जाएगा। वन महोत्सव को 'पेड़ों का त्योहार' के रूप में भी जाना जाता है। साल 1950 में कृषि मंत्रालय द्वारा पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने और पर्यावरणीय स्थिरता सुनिश्चित के लिए वन महोत्सव मनाए जाने की शुरुआत की गई थी। इसको मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य पेड़ों और जंगलों के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करना है। तो आइए जानते हैं वन महोत्सव के इतिहास, महत्व और थीम के बारे में...

महत्व

इस बार 01 जुलाई से लेकर 07 जुलाई तक वन महोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान उत्तर प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य है। इस दिन को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को पेड़ लगाने के महत्व के बारे में जागरूक करना है। वन महोत्सव के दौरान लोग न सिर्फ पौधे लगाते हैं, बल्कि वनों के महत्व, मिट्टी के कटाव को रोकने, जलवायु परिवर्तन से निपटने, स्वच्छ हवा और पानी प्रदान करने के बारे में भी सीखते हैं।

थीम

इस बार की थीम 'एक पेड़ मां के नाम' रखी गई है। इसमें व्यापक जन भागीदारी के माध्यम 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य है।

प्रमुख खबरें

IPL 2025: Rishabh Pant की Delhi में घर वापसी, 12 करोड़ की सैलरी कट! Kuldeep Yadav जाएंगे Lucknow

Vozinha का करिश्मा: World Cup के इस Goalkeeper ने Indian Football Market को दिखाया आईना

FIFA World Cup 2026: Captain Lionel Messi की हैट्रिक, Team Argentina ने जीत से किया अभियान का आगाज़

FIFA World Cup 2026: Mexico का विजय रथ जारी, South Korea को हराकर नॉकआउट में पक्की की जगह