शिमला में वन क्षेत्र में लगी आग, गर्मी के इस मौसम में 991 घटनाएं सामने आयीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 29, 2024

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को शिमला और हमीरपुर जिले में जंगल में आग लगने की दो घटनाएं सामने आयीं। गर्मियों की शुरुआत के बाद से राज्य में जंगलों में आग लगने की 991 घटनाएं सामने आयी हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने बताया कि पूर्वाह्न करीब 11.30 बजे शिमला के टूटीकंडी इलाके में स्थित एक जंगल में भीषण आग लग गई जो एक सरकारी इमारत तक पहुंच गई। इसमें किसी के हताहत होने की अभी तक कोई सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि हमीरपुर में, जंगल की आग में मुख्य पंप हाउस क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण शहर में पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई। 

उन्होंने कहा कि जंगल में जलती सिगरेट फेंकने और विभिन्न उद्देश्यों के लिए आग जलाने जैसी मानव निर्मित गतिविधियों के कारण भी बड़ी संख्या में आग लगती है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। हिमाचल में कुल 2,026 वन बीट हैं, जिनमें से 339 आग के प्रति अति संवेदनशील , 667 संवेदनशील हैं और 1,020 जंगल की आग के प्रति कम संवेदनशील हैं। उन्होंने बताया कि टूटीकंडी में आग पूर्वाह्न करीब 11.30 बजे लगी। उन्होंने बताया कि यह तेजी से पूरे जंगल में फैल गई और शिमला शहर के बाहरी इलाके में स्थित सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के बाल आश्रम तक पहुंच गई। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली सरकार ने कारखानों, दुकानों को अग्नि सुरक्षा निर्देश जारी किए

अधिकारियों ने बताया कि दमकल की गाड़ियां आश्रम के आसपास लगी आग पर काबू पाने में सफल रहीं। प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) शिमला (ग्रामीण) अनीश शर्मा ने इसकी पुष्टि की और कहा कि आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं जिसमें एक से दो घंटे लगेंगे। जल शक्ति विभाग के हमीरपुर उपमंडल के सहायक अभियंता ने बताया कि पंप हाउस की तार व अन्य उपकरण जल गए हैं और शहर में अगले दो दिन तक जलापूर्ति बाधित रह सकती है। शहर के हीरानगर जलाशय से 50,000 से अधिक लोगों को पानी की आपूर्ति होती है। उन्होंने सभी शहरवासियों से पानी का उपयोग मितव्ययता से करने की अपील की है।

प्रमुख खबरें

Gaya और Bangkok के बीच IndiGo की सीधी उड़ानें, बिहार में बढ़ेगा पर्यटन और विकास

ED ने Cyber Fraud केस में मुंबई से 2 लोगों को किया गिरफ्तार, 30 हजार करोड़ के लेनदेन का शक

Russia में Jaishankar, China में Doval, Japan में Piyush Goyal ने संभाला मोर्चा, आखिर क्या है Modi का मिशन?

लोकहित के नाम पर Parliament में हंगामा, हर घंटे ₹1.5 Crore के नुकसान का कौन है जिम्मेदार?