वन दरोगा ने फॉरेस्ट गार्ड को पीटा, हवा में लहराया लाइसेंसी पिस्टल

By सत्य प्रकाश | Dec 01, 2021

अयोध्या। जनपद के कुमारगंज वन रेंज कार्यालय में वन दरोगा ने मातहत फॉरेस्ट गार्ड की डंडों से जमकर पिटाई कर दी। और लाइसेंसी पिस्टल हवा में लहराया। पिस्टल लहराता देख बीच-बचाव करने पहुंचे वन कर्मियों में अफरा तफरी मच गई। वही घटनाक्रम की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे वन क्षेत्राधिकारी कुमारगंज मामले को दबाने में पूरी तरह से जुटे रहे। मिली जानकारी के मुताबिक कुमारगंज वन रेंज कार्यालय परिसर स्थित वन क्षेत्राधिकारी के आवास के एक कक्ष में गोपनीय लेखा-जोखा कार्यालय विगत काफी दिनों से चल रहा है। जहां पर वाचर विवेक दुबे विभागीय आय व्यय का हिसाब किताब किए जाने के क्रम में अकाउंटेंट का काम करता है।

वन विभाग के क्षेत्राधिकारी आरती सिंह भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने पहले वन दरोगा उत्कर्ष श्रीवास्तव को तलब कर खूब खरी-खोटी सुनाई और फिर पीटे गए फॉरेस्ट गार्ड से समूचे घटनाक्रम की जानकारी प्राप्त की। दोनों वन कर्मियों को लेकर रेंजर आरपी श्रीवास्तव अपने आवास में चले गए और लगभग घंटों वार्ता क्रम जारी रहा जहां से निकलने के बाद मीडिया से मुखातिब वन क्षेत्राधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि कोई खास मामला नहीं था, आपस में दोनों लोगों में मामूली सी कहासुनी हुई थी अब सुलह हो गई है। वहीं दूसरी ओर डीएफओ दिव्या का कहना है कि मामला संज्ञान में है, मेरे द्वारा दोनों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह