Rajasthan Hidden Places: राजस्थान की इस अनोखी जगह को देख भूल जाएंगे उदयपुर-जोधपुर, एक बार जरूर करें एक्सप्लोर

By अनन्या मिश्रा | Aug 05, 2024

राजस्थान हमारे देश का एक खूबसूरत और बेहद लोकप्रिय राज्य है। इस राज्य की खूबसूरती और विविधता को देखने के लिए हर दिन हजारों-लाखों की संख्या में देशी और विदेशी पर्यटक यहां पहुंचते हैं। जब भी राजस्थान घूमने की बात होती है, तो लोग उदयपुर, जोधपुर, जयपुर या फिर जैसलमेर जैसे फेमस शहरों का नाम लेते हैं। लेकिन बता दें कि राजस्थान में आज भी कई ऐसी अनदेखी जगहें मौजूद हैं, जिसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं।

इसे भी पढ़ें: Special Trains For Sawan: कांवड़ियों को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात, महादेव के भक्तों के लिए चलाई गईं स्पेशल ट्रेनें

डूंगरपुर का इतिहास

डूंगरपुर का इतिहास करीब 13वीं शताब्दी के आसपास का है। बताया जाता है कि शहर के तत्कालीन राजा डुंगर सिंह ने 13वीं शताब्दी में स्थापना की थी।

डूंगरपुर पहाड़ और झील के किनारे बसा है। बताया जाता है कि साल 1818 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने इसको अपने अधिकार में ले लिया था। तो वहीं कई लोगों का यह भी मानना है कि पहले यह जगह डूंगरपुर प्रिंसली स्टेट की राजधानी हुआ करती थी।

डूंगरपुर की खासियत

बता दें कि डूंगरपुर की खासियत इस कदर फेमस है कि आप खुद-ब-खुद यहां खिंचे चले आएंगे। यहां पर फोर्ट, मंदिर, ऐतिहासिक महल और झील-झरनों के अलावा पहाड़ों की खूबसूरती देखने को मिलती है।

यहां के पहाड़ों की खूबसूरती इस कदर फेमस है कि इस शहर को 'सिटी ऑफ हिल्स' के नाम से भी जाना जाता है। यहां स्थित झील मानसून में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। डूंगरपुर में स्थित उदय विलास पैलेस अपने शाही मेहमान नवाजी के लिए पूरे देश में फेमस है।

घूमने की बेस्ट जगहें

डूंगरपुर कई फेमस और शानदार जगहें मौजूद हैं, जो जयपुर, जोधपुर और उदयपुर को टक्कर देने का काम करती हैं।

उदय विलास पैलेस

जब भी डूंगरपुर में किसी फेमस और अद्भुत जगह घूमने की बात होती है, तो लोग सबसे पहले उदय विलास पैलेस का नाम लेते हैं। इस पैलेस का निर्माण 19वीं शताब्दी में कराया गया था।

उदय विलास पैलेस राजपूत वास्तुशिल्प शैली द्वारा निर्मित है। जो पर्यटकों को आकर्षित करता है। यह पैलेस एक झील के पास में हैं, जो शहर के आकर्षण का मुख्य केंद्र माना जाता है।

गैब सागर झील

डूंगरपुर में स्थित झील बेहद खूबसूरत होने के साथ ही शानदार जगहों में से एक है। गैब सागर झील की प्राकृतिक वातावरण पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इसे प्रवासी पक्षियों का बसेरा भी माना जाता है। गैब सागर झील में कमल के फूल खिलते हैं।

गैब सागर झील के किनारे भगवान शिव का मंदिर और विजय राजराजेश्वर स्थित है। बारिश के मौसम में इस जगह की खूबसूरती देखने लायक होती है। मानसून में कई लोग इस झील के किनारे घूमते हैं।

जूना महल

बता दें कि डूंगरपुर में जूना महल करो शहर का सबसे ज्यादा फेमस और लोकप्रिय महल माना जाता है। करीब 13वीं शताब्दी के आसपास इस महल का निर्माण किया गया था। यह एक सात मंजिला इमारत है।

कहा जाता है कि किसी जमाने में जूना महल राजपुताना शान हुआ करता था। यह महल गढ़ के समान पूरे शहर की रक्षा करता था। पत्थर से निर्मित इस महल की वास्तुकला भी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

प्रमुख खबरें

Iran में Khamenei के लिए मातम, USA-Israel को चेतावनी- जरा सी गलती पर होगा बड़ा हमला

Nothing Phone 4a खरीदने वालों को बड़ा झटका, New Launch से पहले तीसरी बार बढ़े दाम

Pro League में Team India का खराब प्रदर्शन, दिग्गज PR Sreejesh ने कोच Craig Fulton से पूछे चुभते सवाल।

FIFA World Cup 2026: Airport Security पर शांत खड़े रहे Lionel Messi, वायरल वीडियो ने मचाई धूम