अमरिंदर-सिद्धू के बीच का विवाद होगा खत्म, सरकार और पार्टी के बीच बेहतर समन्वय के लिए 10 सदस्यीय समिति का गठन

By अनुराग गुप्ता | Aug 20, 2021

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने पार्टी और प्रदेश सरकार के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के लिए 10 सदस्यीय समिति का गठन किया है। माना जा रहा है कि इस समिति के माध्यम से पार्टी और सरकार के बीच के साझा कार्यक्रम पूरे हो सकेंगे और दोनों नेताओं के बीच में जमी हुई बर्फ भी पिघलेगी। 

इसे भी पढ़ें: पंजाब कांग्रेस में बढ़ सकती है तकरार! कैप्टन विरोधी परगट सिंह को सिद्धू ने बनाया पार्टी का संगठन महासचिव 

बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को कुलजीत सिंह नागरा और परगट सिंह के साथ मिलकर कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात की थी। इसी मुलाकात में 10 सदस्यीय रणनीतिक समिति के गठन के विषय पर चर्चा हुई। यह समूह साप्ताहिक बैठकें करेगा। इसमें प्रदेश सरकार के कार्यों की चर्चा और समीक्षा होगी। इसके अलावा जरूरी सुझाव भी दिए जाएंगे। इस समिति के माध्यम से विवादों को भी समाप्त किया जाएगा और आगामी चुनाव से पहले पार्टी को मजबूत करने की दिशा में काम होगा। 

प्रमुख खबरें

Cyber Fraud: फर्जी कंपनियों से 42 करोड़ से अधिक की ठगी, Pratapgarh पुलिस ने दो को पकड़ा

Delhi के Rohini में सात साल की बच्ची से छेड़छाड़, आरोपी दुकानदार दीपक गिरफ्तार

Arabian Sea में भारतीय युद्धपोत से टकराया पाक नौसेना का जहाज, भारत ने दूतावास प्रभारी तलब किया

RPF कस्टोडियल डेथ मामला: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दो जवानों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की