महाराष्ट्र में नयी सरकार का गठन जनादेश की विजय: जावडे़कर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 23, 2019

नयी दिल्ली। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश जावडे़कर ने शनिवार को महाराष्ट्र में देवेंद्र फड़णवीस की अगुवाई में नयी सरकार के गठन को जनादेश का सम्मान बताते हुए राज्य के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री को बधाई दी है।

इसे भी पढ़ें: भाजपा नेता गिरीश महाजन का दावा, हमारे पास 170 विधायकों का है समर्थन

जावडे़कर ने ट्वीट किया, ‘‘देवेंद्र फड़णवीस को महाराष्ट्र का दोबारा मुख्यमंत्री बनने की बधाई। उनका मुख्यमंत्री बनना जनादेश का सम्मान है क्योंकि जो खिचड़ी पक रही थी वह घोर जनादेश विरोधी थी। यह महाराष्ट्र की जनता की विजय है। उन्हें बधाई।”

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में तेज़ी से बदले राजनीतिक घटनाक्रम के दौरान शनिवार सुबह फड़णवीस ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ राकांपा के अजित पवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायी।

इसे भी पढ़ें: नयी महाराष्ट्र सरकार राज्य के कल्याण और विकास के लिए प्रतिबद्ध होगी: शाह

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन ने भी फड़णवीस और पवार को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया, “फड़णवीस जी को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री एवं पवार जी को उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई। आपके नेतृत्व में यह सरकार महाराष्ट्र में विकास के नए आयाम स्थापित करेगी और प्रदेश नई ऊंचाइयों को छुएगा।

प्रमुख खबरें

US H-1B वीज़ा में बड़ा फेरबदल: अब लॉटरी नहीं, स्किल और सैलरी तय करेगी किस्मत

बांग्लादेश में हिंसा भड़की, भारत-बांग्लादेश के बीच बढ़ा अविश्वास, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल

Carabao Cup: पेनल्टी में केपा का जादू, आर्सेनल फाइनल की दौड़ में, चेल्सी के खिलाफ अगला मैच

Bharat Coking Coal का IPO जल्द, कोल इंडिया 10% हिस्सेदारी बेचेगी, 1300 करोड़ की होगी डील