कांग्रेस में वापस आये आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2018

नयी दिल्ली। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी आज फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए। चार साल पहले उन्होंने कांग्रेस छोड़कर अलग पार्टी बना ली थी। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने से पहले रेड्डी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की।

 

कांग्रेस के आंध्र प्रदेश प्रभारी ओमन चांडी,कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला , वरिष्ठ नेता पल्लम राजू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एन. रघुवीर रेड्डी की मौजूदगी में किरण कुमार रेड्डी कांग्रेस में शामिल हुए। सुरजेवाला ने कांग्रेस में उनका स्वागत करते हुए कहा कि रेड्डी ने पहले भी कांग्रेस की सेवा की है और आगे भी करते रहेंगे। किरण कुमार रेड्डी ने फरवरी 2014 में कांग्रेस छोड़ दी थी और ‘जय समयक्या आंध्र पार्टी’ का गठन किया था।

 

प्रमुख खबरें

Tejashwi Yadav पर फिर बरसे नीतीश कुमार, नौकरी देने का काम हम कर रहे, वो श्रेय लेने लगता है

विकसित भारत का लक्ष्य पाने के लिए स्थिर सरकार जरूरीः वित्त मंत्री Sitharaman

Bharat Biotech के प्रवर्तक कृष्णा एल्ला इंडियन वैक्सीन मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के नए अध्यक्ष

क्या औरतें हैं ये.. जब चमकीला की शूटिंग के दौरान दिलजीत दोसांझ को हुई थी शर्मिंदगी, इम्तियाज अली ने किया खुलासा