‘नकद के बदले नौकरी’ घोटाले के आरोपी एपीएससी के पूर्व अध्यक्ष को मिली जमानत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 23, 2021

गुवाहाटी। करोड़ों रुपये के ‘नकद के बदले नौकरी’ घोटाले में आरोपी और जेल में बंद असम लोकसेवा आयोग (एपीएससी) के पूर्व अध्यक्ष राकेश पॉल को बृहस्पतिवार को यहां की विशेष अदालत ने जमानत दे दी। विशेष अदालत के न्यायाधीश दीपक ठाकुरिया ने पॉल को जमानत दी। उन्हें शॉन कुमार वैश्य द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर वर्ष 2016 में राज्य सीआईडी ने गिरफ्तार किया था। वैश्य ने आरोप लगाया था कि तत्कालीन अध्यक्ष ने प्रशासनिक सेवा की नौकरी देने के एवज में 10 लाख रुपये की मांग की थी।

इसे भी पढ़ें: तोक्यो की भीषण गर्मी में बेहोश हुई रूस की स्वेतलाना गोम्बोएवा ओलंपिक तीरंदाज!

गौरतलब है कि पॉल को वर्ष 2013 में एपीएससी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था , लेकिन वर्ष 2016 में कथित तौर पर घोटाले में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि राज्य प्रशासनिक सेवा में शामिल होने वाले कई उम्मीदवारों को कथित तौर पर नकद रिश्वत देने के बदले नौकरी मिली। वर्ष 2016 में घोटाले के सामने आने के बाद से अबतक नए भर्ती करीब 70 अधिकारियों को मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान