तोक्यो की भीषण गर्मी में बेहोश हुई रूस की स्वेतलाना गोम्बोएवा ओलंपिक तीरंदाज!

Russian archer collapses, removed on stretcher amid Tokyos scorching heat

रूस की ओलंपिक तीरंदाज तोक्यो की गर्मी में बेहोश हो गई।टीम की उनकी साथी केन्सिया पेरोवा ने कहा कि वह एक अन्य खिलाड़ी के साथ अपने नतीजे पर चर्चा कर रही थीं जब उन्हें पता चला कि गोम्बोएवा अचेत होकर गिर गयी थी।

तोक्यो। रूसी तीरंदाज स्वेतलाना गोम्बोएवा शुक्रवार को तोक्यो ओलंपिक में प्रतियोगिता के दौरान भीषण गर्मी में बेहोश हो गयी।   रूसी ओलंपिक समिति द्वारा जारी बयान में कोच स्टानिस्लाव पोपोव ने कहा कि क्वालीफाइंग दौर पूरा करने के तुरंत बाद गोम्बोएवा अचेत होकर गिर गयी। इसके बाद चिकित्सा कर्मचारियों ने उनकी मदद की। रूस के कोच ने कहा, ‘‘ मेरे सामने पहली बार ऐसा कुछ हुआ है।’’

इसे भी पढ़ें: कैडेट विश्व चैंपियनशिप: भारतीय पहलवान तनु और प्रिया ने खिताब जीतकर रचा इतिहास

उन्होंने कहा, ‘‘ इससे पहले  व्लादिवोस्तोक में जहां हम अभ्यास कर रहे थे वहां भी ऐसी ही गर्मी थी लेकिन यहां नमी बहुत ज्यादा है।’’ टीम की उनकी साथी केन्सिया पेरोवा ने कहा कि वह एक अन्य खिलाड़ी के साथ अपने नतीजे पर चर्चा कर रही थीं जब उन्हें पता चला कि गोम्बोएवा अचेत होकर गिर गयी थी। पेरोवा ने कहा, ‘‘ यह शायद हीटस्ट्रोक (लू लगने जैसी स्थिति) के कारण हुआ।’’ गोम्बोएवा शुक्रवार को 64 महिला तीरंदाजों के क्वालीफिकेशन में 45वें स्थान पर रही।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़