पूर्व BCCI अध्यक्ष की बेटी रूपा गुरुनाथ टीएनसीए अध्यक्ष चुनी गयीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 26, 2019

चेन्नई। बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन की बेटी रूपा गुरुनाथ को गुरुवार को यहां तमिलनाडु क्रिकेट संघ (टीएनसीए) की निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया जिससे वह भारतीय बोर्ड की राज्य इकाई की पहली महिला प्रमुख बन गयी हैं। 

इसे भी पढ़ें: BCCI आचरण अधिकारी के समक्ष गुरुवार को पेश होंगे राहुल द्रविड़

नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया बुधवार शाम पांच बजे खत्म हो गई थी जिसके बाद अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ रूपा ने नामांकन दाखिल किया। टीएनसीए के नियमों के अनुसार वार्षिक आम बैठक में उनके नाम की घोषणा हुई। टीएनसीए की कार्यकारिणी ने रविवार को बैठक में गुरूवार को चुनाव कराने का फैसला किया था।

प्रमुख खबरें

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा

UP में भारी बारिश और बाढ़ पीड़ितों को तत्काल मिले मुआवजा, CM Yogi Adityanath का आदेश