भाजपा के पूर्व सांसद ने थामा कांग्रेस का हाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 22, 2019

नयी दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुरेश चंदेल सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। चंदेल ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल से मुलाकात कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष कुलदीप सिंह राठौर और प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल भी थीं।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दायर

हमीरपुर लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रह चुके चंदेल के पिछले दिनों से कांग्रेस में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे। वह 1998, 1999 और 2004 में लगातार तीन बार भाजपा के टिकट पर सांसद चुने गए थे। 

प्रमुख खबरें

Baramati में कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बताई समस्याएं, Ajit-Sunetra से जनता को बड़ी उम्मीदें

Sharad Pawar के हाथ से फिसल रहा Baramati, अजित का बढ़ रहा दबदबा

रायबरेली से नामांकन के बाद बोले राहुल गांधी, बड़े भरोसे के साथ मेरी मां ने मुझे सौंपी परिवार की कर्मभूमि

जीने के लिए केवल कुछ महीने का समय, पत्नी अनीता गोयल को कैंसर, नरेश गोयल की जमानत याचिका पर 6 मई को फैसला