ब्राजील के Former President Bolsonaro की 27 साल की जेल की सजा शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 26, 2025

ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो की मंगलवार से 27 साल की जेल की सजा प्रारंभ हो गई। बोल्सोनारो को 2022 का राष्ट्रपति चुनाव हारने के बाद सत्ता में बने रहने के लिए तख्तापलट की साजिश का दोषी पाया गया था।

पूर्व राष्ट्रपति और उनके कई सहयोगियों को तख्ता पलट की साजिश, राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा और उपराष्ट्रपति की हत्या की योजना बनाने और 2023 में भड़के विद्रोह में उनकी भूमिका के लिए दोषी ठहराया गया।

उन्हें सशस्त्र अपराधी संगठन का नेतृत्व करने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को हिंसक रूप से समाप्त करने के आरोपों में भी दोषी पाया गया। दो अन्य दोषियों में ऑगस्तो हेलेनो और पाउलो सेरजियो नोघेइरा को सैन्य केंद्र में भेजा गया। पूर्व गृह मंत्री एंडरसन टोरेस को ब्रासीलिया की पापूडा जेल में रखा गया है। बोल्सोनारो तख्तापलट की कोशिश के मामले में दोषी ठहराए जाने वाले ब्राजील के पहले पूर्व राष्ट्रपति हैं।

प्रमुख खबरें

अमरनाथ यात्रा से पहले Jammu में हाई-लेवल Security Review, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर

खत्म हुआ सस्पेंस, JioStar को पछाड़कर Zee ने हासिल किए FIFA World Cup के मीडिया राइट्स, देखें पूरी Details

पुलिस हिरासत से कैदी छुड़ाने का प्रयास: Bikram Majithia पर FIR, घर पर Police Raid

India-US Trade Deal पर पीयूष गोयल का बड़ा बयान, बोले- 99% काम पूरा, जल्द लगेगी मुहर