Brazil की पूर्व राष्ट्रपति डिल्मा रूसेफ BRICS बैंक की नयी प्रमुख चुनी गईं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2023

ब्राजील की पूर्व राष्ट्रपति डिल्मा रूसेफ शुक्रवार को ‘निर्विरोध रूप से’ न्यू डेवलपमेंट बैंक (एनडीबी) की नयी प्रमुख चुनी गईं। डीएनबी ब्रिक्स देशों (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) द्वारा स्थापित एक बहुपक्षीय वित्तीय संस्थान है, जिसे ब्रिक्स बैंक के नाम से भी जाना जाता है। रूसेफ (75) एनडीबी प्रमुख के रूप में मार्कोस त्रोयजो की जगह लेंगी। इस बैंक का मुख्यालय शंघाई में है। एनडीबी की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, “ब्रिक्स देशों के एनडीबी के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स ने रूसेफ को सर्वसम्मति से तत्काल प्रभाव से बैंक के अध्यक्ष के रूप में चुना है।”

रूसेफ ब्राजील के मौजूदा राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा की करीबी सहयोगी मानी जाती हैं, जिन्होंने पिछले साल अक्टूबर में हुए राष्ट्रपति चुनावों में जायर बोल्सोनारो को शिकस्त दी थी। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के निमंत्रण पर 26 मार्च को लूला की चीन यात्रा से पहले रूसेफ की नियुक्ति की घोषणा की गई थी। जानी-मानी अर्थशास्त्री रूसेफ लगातार दो बार ब्राजील की राष्ट्रपति चुनी गई थीं। हालांकि, 2016 में उन्हें बजट में हेरफेर के आरोपों के बाद पद से हटा दिया गया था। रूसेफ ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को खारिज किया था।

प्रमुख खबरें

जोफ्रा आर्चर की टी20 वर्ल्ड कप में वापसी: इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान

Eden Gardens टेस्ट पिच पर आईसीसी की मुहर, गुवाहाटी को मिला ‘बहुत अच्छा’ दर्जा

नाइजीरिया में जोशुआ की कार ट्रक से टकराई, दो टीम सदस्यों की मृत्यु, चैम्पियन एंथनी अस्पताल में भर्ती

Investment bankers की बम्पर कमाई: 2025 में IPO से ₹4113 करोड़ की फीस, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा