पूर्व ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक अब ये नौकरी करेंगे, कितनी मिलेगी सैलरी?

By अभिनय आकाश | Jul 09, 2025

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने राजनीति से दूर होकर एक बार फिर अपने पुराने प्रोफेशनल करियर की ओर रुख किया है। उन्होंने गोल्डमैन सैक्स में सीनियर एडवाइजर के रूप में वापसी की है। जुलाई 2024 में कंज़र्वेटिव पार्टी की करारी चुनावी हार के बाद यह उनकी पहली बड़ी नियुक्ति है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक राजनीति से अलग होने के बाद सुनक अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ 'रिचमंड प्रोजेक्ट' के जरिए सामाजिक कामों में सक्रिय रहे। सुनक ने गोल्डमैन सैक्स से होने वाली कमाई इसी चैरिटी को दान करने का ऐलान किया है।

इसे भी पढ़ें: बड़े बेआबरू होकर तेरे कूचे से हम निकले...दुनिया का सबसे एडवांस्ड फाइटर जेट भारत से होगा रवाना, लेकिन अपने पैरों पर नहीं?

उनके उत्तराधिकारी, लेबर पार्टी के कीर स्टारमर, अगले आम चुनाव की घोषणा 2029 के मध्य तक कर सकते हैं।  सुनक ने गोल्डमैन में सबसे पहले 2000 में निवेश बैंकिंग में ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षु के रूप में काम किया, और फिर 2001 से 2004 तक विश्लेषक के रूप में काम किया। बाद में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कंपनियों के साथ काम करने वाली एक निवेश फर्म की सह-स्थापना की।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता