पूर्व बसपा विधायक विनोद कुमार हरित ने राष्ट्रीय लोक दल का दामन

By राजीव शर्मा | Oct 20, 2021

मेरठ में सिवालखास के पूर्व विधायक रहे विनोद कुमार हरित ने रालोद (राष्ट्रीय लोक दल) का दामन थाम लिया है। उन्होंने नई दिल्ली वसंत कुंज में राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह की उपस्थिति में राष्ट्रीय लोक दल की सदस्यता ग्रहण की।बसपा से 2007 में मेरठ की सिवालखास रिजर्व सीट से विनोद हरित ने चुनाव लड़ा। और विनोद ने चुनाव में रालोद के प्रत्याशी नरेंद्र खजूरी को हराया था।

बसपा से निकलने के बाद विनोद हरित ने भाजपा का दामन थाम लिया। उन्हें उम्मीद थी कि भाजपा से 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट मिलेगा। उन्होंने हस्तिनापुर से टिकट की दावेदारी भी पेश की थी। लेकिन भाजपा ने विनोद हरित पर भरोसा नहीं जताया। दिनेश खटीक को हस्तिनापुर से टिकट दे दिया। भाजपा से टिकट नहीं मिलने और साइड लाइन रहने के कारण विनोद हरित काफी परेशान थे। आज दिल्ली में जयंत चौधरी से मुलाकात करके उन्होंने रालोद ज्वाइन कर ली है।

प्रमुख खबरें

Asian Games में नीली किट के वादे के उलट भगवा जर्सी में खेले Indian Hockey खिलाड़ी

Stephen Fleming का बड़ा विजन, 2030 तक England को बनाना चाहते हैं No 1 Test Team

Marathwada में सूखा घोषित करने की मांग, Rohit Pawar बोले- किसानों को मिले 50 हजार रुपये

केरल University में छात्र राजनीति पर रोक लगाने का कोई फैसला नहीं: मंत्री Roji John