By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2025
पूर्व कैबिनेट सचिव राजीव गौबा को मंगलवार को नीति आयोग का पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किया गया। एक आधिकारिक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई। झारखंड कैडर के 1982 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी गौबा 2019 से अगस्त 2024 तक पांच साल तक देश के शीर्ष नौकरशाह रहे।