By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 26, 2018
नयी दिल्ली। पूर्व कैबिनेट सचिव टी एस आर सुब्रमणियन का निधन हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वह 79 वर्ष के थे। भारतीय प्रशासनिक अधिकारी (आईएएस) संघ ने ट्वीट कर कहा कि, टी एस आर सुब्रमणियन के निधन की खबर सुनकर काफी हैरानी हुई। वह सबसे बेहतर थे और आईएएस समुदाय तथा राष्ट्र के लिए यह बहुत बड़ा नुकसान है। परिवार के सभी सदस्यों के लिए गहरी संवेदना है। हम उम्मीद तथा प्रार्थना करते हैं कि आपके विचार व सिद्धांत निरंतर हमारा मार्गदर्शन करें।