T20 World Cup 2022: पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक का दावा, पाकिस्तान के पास भारत से बेहतर गेंदबाज

By अंकित सिंह | Nov 12, 2022

टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से 10 विकेट से मिली शर्मनाक हार के बाद से टीम इंडिया की खूब आलोचना हो रही है। इन सब के बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने भी टीम इंडिया के आलोचना करते हुए यह कह दिया कि पाकिस्तान टीम की गेंदबाजी भारतीय गेंदबाजों की तुलना में बहुत ही बेहतर है। पाकिस्तान के एक न्यूज़ चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा कि जब भी भारत के लिए कोई बड़ा मैच होता है तो उनकी गेंदबाजी उनके लिए परेशानी का सबब होती है। उन्होंने कहा कि एशिया कप में भी मैंने यह देखा है। जो बटलर और हेल्स ने सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन किया। 

इसे भी पढ़ें: 'विराट-रोहित जैसे बहुत आएंगे, दूसरा MSD मिलना मुश्किल', इंडिया की हार के बाद गंभीर को आई धोनी की याद

भारत का ‘मानमर्दन’ करके इंग्लैंड फाइनल में

स्टार बल्लेबाजों के बल्ले ऐन मौके पर खामोश रहे, गेंदबाजों को लय नहीं मिल सकी और आईसीसी टूर्नामेंटों में बड़े मैच हारने का भारत का सिलसिला बदस्तूर जारी रहा। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में मिली दस विकेट से हार ने भारतीय टीम का 11 साल बाद आईसीसी खिताब जीतने का सपना और दुनिया भर में करोड़ों भारतीयों का दिल भी तोड़ दिया। एलेक्स हेल्स और कप्तान जोस बटलर के नाबाद अर्धशतकों और पहले विकेट के लिये 170 रन की रिकॉर्ड अटूट साझेदारी के दम पर इंग्लैंड ने भारत को दस विकेट से रौंदकर टी20 विश्व कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उसका सामना पाकिस्तान से होगा।

प्रमुख खबरें

सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को निर्देश, प्रदर्शन के नाम पर Delhi Metro और ट्रेन सेवाएं पूरी तरह न रोकें

Supreme Court का Kerala को निर्देश, सबसे ऊंचे हाथी रमन की मेडिकल रिपोर्ट करें पेश

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध