पूर्व मुख्यमंत्री ने साधा शिवराज सरकार पर निशाना, कहा प्रदेश में हुआ है बड़ा घोटाला

By सुयश भट्ट | Jul 19, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित की। जिसमें दिग्विजय सिंह ने हितग्राहियों को मिलने वाले राशन के घोटाले को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा है कि खाद्य वितरण व्यवस्था में हजारों करोड़ रुपए की धांधली चल रही है।

इसे भी पढ़ें:कांग्रेस विधायक के साथ कलेक्टर ने की बर्बरता, बलपूर्वक उठाकर सड़क किनारे फेका 

आपको बता दें कि दिग्विजय सिंह ने प्रदेश की बीजेपी सरकार पर आरोप लगाया है कि प्रदेश में राशन महाघोटाला हुआ है। हितग्राहियों का राशन पोर्टल पर चढ़ गया, जबकि हितग्राहियों को राशन मिला नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि नारायण सिंह अहिरवार को डेढ़ क्विंटल अनाज मिलना था और उन्हें मिला 60 किलो पोर्टल पर 70 किलो दर्शाया गया।

इसे भी पढ़ें:पूर्व मुख्यमंत्री ने बीजेपी में मुख्यमंत्रियों के नामों का किया ऐलान 

वहीं दिग्विजय सिंह ने पूरे मामले की सरकार से जांच कराने की मांग की है। जांच स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम बनाकर जांच कराई जाए। उन्होंने कहा है कि पूरे खाद्य विभाग के साथ दुकान संचालकों की जांच होना चाहिए।

प्रमुख खबरें

रेस कोर्स एयर फोर्स स्टेशन पर बड़ा फैसला, वायु सेना ने 39.5 एकड़ जमीन L&DO को सौंपी

BSE Sensex में 2009 अंकों का जबर्दस्त उछाल, Nifty 24500 के पार बंद

दिलजीत से लेकर कैलाश खेर तक, 5 दिग्गजों की आवाज में आई Ramayana की Shree Hanuman Chalisa

Jitendra Singh के Foreign Funding दावों पर CJP का पलटवार, सबूत दिखाने की दी चुनौती