पूर्व सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा, वेदांता समूह पर वायसराय की रिपोर्ट विश्वसनीय नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 19, 2025

भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश (पूर्व सीजेआई) डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा कि अमेरिकी शॉर्ट सेलर वायसराय रिसर्च की वेदांता समूह पर रिपोर्ट विश्वसनीय नहीं है और कंपनी कानूनी उपाय अपनाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक पूर्व सीजेआई ने कहा कि वायसराय का सूचीबद्ध कंपनियों में शॉर्ट पोजीशन लेने और फिर अवैध रूप से लाभ कमाने के लिए भ्रामक रिपोर्ट प्रकाशित करने का रिकॉर्ड रहा है।

न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने कहा कि कंपनी पर वायसराय रिसर्च की रिपोर्ट में गंभीर आरोप हैं, जिससे वेदांता समूह के व्यवसाय और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने कहा, रिपोर्ट में पोंजी स्कीम और परजीवी जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं, जिनसे प्रश्नकर्ता (वेदांता) के व्यवसाय और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है।

इन परिस्थितियों में, प्रश्नकर्ता कानूनी उपाय अपनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। अमेरिकी शॉर्ट सेलर ने नौ जुलाई की अपनी रिपोर्ट में अरबपति कारोबारी अनिल अग्रवाल के नेतृत्व वाली ब्रिटिश कंपनी वेदांता रिसोर्सेज को एक परजीवी बताया था, जो अपनी भारतीय इकाई को व्यवस्थित रूप से खत्म कर रही है।

समूह ने इस आरोप को चुनिंदा गलत सूचना पर आधारित और निराधार बताया, जिसका मकसद कंपनी को बदनाम करना है। वाइसराय रिसर्च ने भारतीय खनन कंपनी वेदांता लिमिटेड की ब्रिटेन स्थित मूल कंपनी वेदांता रिसोर्सेज के कर्ज के खिलाफ एक शॉर्ट पोजीशन ली थी और आरोप लगाया था कि यह समूह भारी कर्ज, लूटी गई संपत्ति और लेखांकन की झूठी बातों की नींव पर बना एक ताश का घर है। वेदांता ने इन आरोपों के पूरी तरह आधारहीन बताया है।

प्रमुख खबरें

Kishtwar नाबालिग दुष्कर्म केस: NCST से SC ST Act और मुआवजे की मांग

Madras High Court ने Tamil Nadu की 5 सीटों पर By-elections पर रोक बढ़ाई, ECI के जवाब के बाद बड़ा फैसला

NGT का Delhi Govt को कड़ा आदेश: बिना PUCC वाली सरकारी गाड़ियों पर तुरंत Action लें और चालान काटें

Bengaluru से पकड़ा गया 2 करोड़ की धोखाधड़ी का वांछित आरोपी, EOW ने की कार्रवाई