पूर्व CM चौहान ने कहा, अब MP में महाराज और शिवराज एक साथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 11, 2020

भोपाल। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने का स्वागत करते हुए कहा कि सिंधिया मध्यप्रदेश में कांग्रेस के सबसे अधिक लोकप्रिय नेता थे। मध्यप्रदेश में पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपने चुनाव प्रचार अभियान में नारा दिया था, ‘‘माफ करो, महाराज। हमारे नेता शिवराज।’’ । सिंधिया को प्रदेश में उनके समर्थक ‘महाराज’ कहकर सम्बोधित करते हैं।

इसे भी पढ़ें: विधायकों की खरीद-फरोख्त में भाजपा को महारत हासिल है: कांग्रेस

शिवराज ने कहा, ‘‘यह भाजपा और मेरे लिए व्यक्तिगत रुप से खुशी का दिन है। आज मुझे राजमाता सिंधिया याद आ रही हैं। उनके पोते ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा परिवार के सदस्य बन गए हैं। पूरा परिवार भाजपा के साथ है। उनकी एक परंपरा है जहां राजनीति लोगों की सेवा करने का एक माध्यम है।’’ भाजपा के एक अन्य नेता पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सिंधिया को मध्यप्रदेश कांग्रेस की रीढ़ की हड्डी करार दिया। उन्होंने कहा, ‘‘अब प्रदेश कांग्रेस में कुछ भी नहीं बचा है। उन्हें अब एक बार और 15-20 साल के लिए आराम करना चाहिए।’’

प्रमुख खबरें

UNGA में China ने संरक्षणवाद को नकारा, Han Zheng बोले- विकास से ही संभव है शांति

Delhi के सुखदेव विहार में तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा