बढ़ती मेहंगाई को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, ट्वीट कर किया प्रहार

By सुयश भट्ट | Oct 06, 2021

भोपाल। नवरात्रि के शुभारंभ से पहले आम जनता को महंगाई का एक और झटका लगा है। रसोई गैस के दाम में 15 रुपए का इजाफा किया है। भोपाल में घरेलू गैस सिलेंडर अब 905.50 पैसे में मिलेगे। बढ़ती महंगाई को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा।

कमलनाथ ने ट्वीट लिखा कि- भाजपा सरकार इन पर लगे भारी भरकम करो में कमी कर राहत देने की बजाय बढ़ती महंगाई पर जनता का मज़ाक़ उड़ा रही है। जनता परेशान , सरकार जनता को भगवान भरोसे छोड़ चुनावो में , झूठी घोषणाओं में, झूठे नारियल फोड़ने में व्यस्त।

कमलनाथ ने आगे लिखा कि पेट्रोल- डीज़ल- रसोई गैस की आसमान छूती क़ीमतों ने व बढ़ती महंगाई ने जनता की कमर तोड़ कर रख दी है।पेट्रोल – 111 रुपए , डीज़ल – 101 रुपए, रसोई गैस में बढ़ोतरी जारी जल्द होगी 1001 रुपये…भाजपा सरकार इन पर लगे भारी भरकम करो में कमी कर राहत देने की बजाय बढ़ती महंगाई पर जनता का मज़ाक़ उड़ा रही है। जनता परेशान , सरकार जनता को भगवान भरोसे छोड़ चुनावो में , झूठी घोषणाओं में , झूठे नारियल फोड़ने में व्यस्त।

इसे भी पढ़ें:भोपाल में शुरू हुआ खराब सड़को को सुधारने का काम, कोलार और हमीदिया रोड पर है सबसे ज़्यादा ध्यान 

उन्होंने लिखा कि कांग्रेस इस मूल्यवृद्धि पर चुप नही बैठेगी , करो में कमी कर जनता को राहत देने की माँग ,इस मूल्यवृद्धि के विरोध व बढ़ती महंगाई को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी।पूरे प्रदेश में कांग्रेस की ज़िला इकाइयों को विरोध प्रदर्शन करने के निर्देश। जनता के हित के लिये हमारा संघर्ष सतत जारी रहेगा।

प्रमुख खबरें

Iran War का असर Midterm Elections पर पड़ा, Donald Trump ने मानी ईंधन कीमतों से उपजी नाराजगी

Agniveer योजना में बड़ा बदलाव, अनिल बलूनी बोले- दो साल का अतिरिक्त कार्यकाल सेना को करेगा सशक्त

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा