पूर्व सीएम कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर साधा निशाना, कहा- युवा पीढ़ी व्यापार करने के लिए हो रही है परेशान

By सुयश भट्ट | Mar 30, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सूबे की शिवराज सरकार पर जमकर हमला बोला है। कमलनाथ ने कहा कि आज प्रदेश का हर वर्ग परेशान है। मध्य प्रदेश की आर्थिक गतिविधि चौपट हो रही है। और इसके साथ ही युवा पीढ़ी व्यापार करने के लिए परेशान है।

इसे भी पढ़ें:रीवा सर्किट हॉउस में बाबा ने किया नाबालिक के साथ दुष्कर्म, पुलिस जुटी जांच में 

दरअसल शिवराज कैबिनेट के मंथन शिविर पर कमलनाथ ने कहा कि हम इनके बारे में कोई चिंता नहीं करते। इनको जितना मंथन करना है वह कर लें और मंथन से इस सरकार का कुछ नहीं होने वाला। इवेंट वाली राजनीति हम नहीं करते। उन्होंने पीएम आवास योजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि नाम बदलकर प्रधानमंत्री आवास योजना बना ली। प्रधानमंत्री आवास योजना में लोगों को टेबल के नीचे से पैसे देने पड़ते हैं।

वहीं व्यापमं घोटाले को लेकर कमलनाथ ने कहा कि फिर व्यापमं घोटाला सामने आ रहा है। राज सरकार में भ्रष्टाचार की व्यवस्था बनाई गई। मुझे एमपी के मतदाताओं पर पूरा भरोसा है। आने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी को जनता सबक सिखाएगी। शिवराज सरकार विधानसभा में गृह प्रवेश करने में जुटी है।

प्रमुख खबरें

Pitru Paksha 2026: 26 सितंबर से शुरू होगा श्राद्ध पक्ष, जानिए श्राद्ध की प्रमुख तिथियां और तर्पण विधि

बर्फीली वादियां, साधुओं का साथ और ध्यान... Ladakh में कुछ ऐसे सुकून खोज रही हैं Hina Khan

याद है ये...नेतन्याहू ने पेजर दिखा हिलाई पूरी दुनिया, UN रह गया हैरान, ईरान परेशान

Love And War से Alia Bhatt का पहला लुक आउटऍ कैबरे आर्टिस्ट के अवतार में दिखीं एक्ट्रेस, फ्लांट किए रिप्ड एब्स