पूर्व मुख्यमंत्री ने जहरीली शराब से हुई मौतों पर बीजेपी सरकार पर कसा तंज, SIT की मांग

By सुयश भट्ट | Jul 28, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जहरीली शराब की बिक्री पर शिवराज सरकार पर आरोप लगाया है। उन्होंने इंदौर सहित कई जगहों पर लोगों की संदिग्ध मौतों के मामले में भी एसआईटी गठन की मांग की है। कमलनाथ ने यह भी कहा कि शिवराज सरकार जुमले की बजाय उनकी सरकार की तरह ही माफियाओं पर कठोर कार्रवाई करे।

इसे भी पढ़ें:बढ़ते समोसे के दाम ने ली युवक की जान, जाने पूरा मामला 

आगे उन्होंने लिखा कि प्रदेश के इंदौर , सनावद , खंडवा में भी कुछ लोगों की संदिग्ध मौतों की जानकारी सामने आयी है , सरकार इसको लेकर भी तत्काल एसआईटी का गठन करे , इन मौतों की भी निष्पक्ष जाँच हो। 

कमलनाथ ने ट्वीट किया कि अब समय आ गया है कि शिवराज सरकार माफ़ियाओ के ख़िलाफ़ अपने जुमले गाढ़ दूँगा , टांग दूँगा , लटका दूँगा पर कठोर तरीक़े से अमल करे , जिस तरह माफ़ियाओ को हमारी 15 माह की सरकार ने प्रदेश भर में नेस्तनाबूद किया था , वैसी ही कठोर कार्यवाही वर्तमान में भी हो।”

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता