गुजरात चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा झटका, पूर्व विधायक मणिलाल वाघेला भाजपा में हुए शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 24, 2022

अहमदाबाद। कांग्रेस के पूर्व विधायक मणिलाल वाघेला गुजरात में इस साल दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपने कई समर्थकों के साथ रविवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उन्हें 2017 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया था। भाजपा की गुजरात इकाई के अध्यक्ष सी आर पाटिल ने बनासकांठा जिले के वडगाम शहर में ‘विजय विश्वास सम्मेलन’ में पार्टी के स्कार्फ के साथ वाघेला का स्वागत किया। 

उल्लेखनीय है कि मेवानी को कुछ दिनों पहले असम पुलिस ने एक ट्वीट को लेकर बनासकांठा के पालनपुर शहर से गिरफ्तार किया था। वह अभी असम पुलिस की हिरासत में हैं। पूर्वोत्तर राज्य में एक अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। भाजपा में शामिल होने के तुरंत बाद वाघेला ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए उसे ‘‘दिशाविहीन पार्टी’’ बताया, जहां कोई भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की शिकायतें सुनने के लिये नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: गुजरात: प्रश्नपत्रों की चोरी के बाद सातवीं कक्षा के दो विषयों की परीक्षा रद्द 

वाघेला ने कहा कि वह वडगाम सीट से भाजपा की जीत सुनिश्चित करेंगे, जो कि अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने इलाके के लोगों से संपर्क किया और विभिन्न गांवों का दौरा करने और सरपंचों तथा अन्य से मुलाकात करने के बाद भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है। मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि यह सीट भाजपा जीते, चाहे किसी को भी इस सीट से टिकट दिया जाए।

प्रमुख खबरें

South Africa ने पहले ODI में Australia को 67 रन से हराया, Matthew Breetzke का शतक

बैठक में सिंधिया ने टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन TMZ के आगामी कार्ययोजना को लेकर की समीक्षा, सिंधिया ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Asian Games Table Tennis: मानुष शाह और दीया चिताले ने जीता कांस्य पदक

CEC Gyanesh Kumar बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं, P Chidambaram ने मांगा इस्तीफा