पूर्व क्रिकेटर करसन घावरी को दिल का दौरा पड़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2016

शिमोगा (कर्नाटक)। भारत और मुंबई के बायें हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज करसन घावरी को तड़के दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घावरी की स्थिति स्थिर बताई जा रही है लेकिन उन्हें कुछ समय निगरानी में रखा जाएगा। मुंबई क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव डा. पीवी शेट्टी ने इस खबर की पुष्टि की।

 

शेट्टी ने कहा, ‘‘हां, घावरी को सुबह दिल का दौरा पड़ा। उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। उनकी एंजियोप्लास्टी हुई और डाक्टरों ने कहा है कि उनकी स्थिति स्थिर है।’’ पैंसठ साल के घावरी पश्चिम क्षेत्र अंडर 19 टीम के कोच हैं जो फिलहाल एनसीए क्षेत्रीय अंडर 19 टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही है। घावरी ने रविवार तड़के सीने में दर्द की शिकायत की और उन्हें तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उनका उपचार किया गया।

प्रमुख खबरें

UP: अटल जी की जयंती पर राष्ट्र प्रेरणा स्थल देश को समर्पित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

उस्मान हादी के अंतिम संस्कार के बाद बांग्लादेश में तनाव बरकरार, समर्थकों ने यूनुस सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

Assam: PM Modi ने बताया SIR का असली उद्देश्य, कांग्रेस पर लगाया ये बड़ा आरोप

ट्रंप से समझौते के लिए पारित किया SHANTI विधेयक, कांग्रेस का प्रधानमंत्री मोदी पर आरोप