दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का 81 साल की उम्र में निधन

By अनुराग गुप्ता | Jul 20, 2019

नई दिल्ली। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित का निधन हो गया। बता दें कि शीला दीक्षित लम्बे समय से बीमार चल रहीं थीं। 15 साल तक दिल्ली की मुख्यमंत्री के तौर पर कामकाज संभालने वाली शीला दीक्षित ने 81 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। मिली जानकारी के मुताबिक लंबे समय से बीमार चल रहीं शीला दीक्षित ने एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में अपना दम तोड़ा। 

इसे भी पढ़ें: शीला थीं बीमार, चाको ने कम किए अधिकार

शीला दीक्षित को उत्तर प्रदेश के पिछले विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस ने अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार भी घोषित किया था। शीला दीक्षित उत्तर प्रदेश के कन्नौज से सांसद रह चुकी हैं और केंद्र में मंत्री पद संभाल चुकी हैं। जब उन्हें दिल्ली की राजनीति में लाया गया था तब उन्हें पूर्वी दिल्ली से तत्कालीन भाजपा सांसद लाल बिहारी तिवारी के खिलाफ चुनाव लड़ाया गया था लेकिन उस समय वह चुनाव हार गयी थीं।

प्रमुख खबरें

PM Modi ने CWG 2026 Sports Heroes को दिया प्रोत्साहन, युवाओं में बढ़ेगा खेल का जुनून

फिर शुरू होगा कैश वाला जमाना! UPI पेमेंट पर आपको नहीं देना होगा चार्ज, लेकिन क्या मर्चेंट ट्रांजैक्शन का असर ग्राहकों पर पड़ सकता है?

Sarfaraz Khan की लंबे इंतज़ार के बाद Team India में एंट्री, Sri Lanka Test में दिखेंगे

Vidya Vahini Yojana से छात्राएं होंगी आत्मनिर्भर, CM Rekha Gupta ने बांटी Cycle, आसान हुई School की राह