पूर्व दिल्ली पुलिस आयुक्त वेद मारवाह का निधन, झारखंड समेत तीन राज्यों के रहे राज्यपाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2020

नयी दिल्ली।  दिल्ली पुलिस के पूर्व आयुक्त वेद मारवाह का शुक्रवार को गोवा में निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। गोवा पुलिस ने उनके निधन की जानकारी दी। मारवाह 1985 से 1988 तक दिल्ली पुलिस आयुक्त रहे और उन्होंने 1988 से 1990 के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के तीसरे महानिदेशक के तौर पर भी सेवाएं दीं। वह मणिपुर, झारखंड एवं मिजोरम के राज्यपाल भी रहे। गोवा डीजीपी ने ट्वीट किया, ‘‘हम पुलिस बल के महान नेता के चले जाने से अत्यंत दु:खी हैं। वेद मारवाह ने चुनौतियों के समय पुलिस बल का नेतृत्व किया और तीन राज्यों के राज्यपाल के रूप में अपनी सेवाएं दीं। उनके परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं।’’ पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एस वाई कुरैशी ने कहा कि वह वेद मारवाह के निधन की सूचना से स्तब्ध हैं।

प्रमुख खबरें

Mumbai Rain | मुंबई और उपनगरों में मूसलाधार आफत! पनवेल, उरण, पालघर और रायगढ़ में स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें प्रभावित, लोकल ट्रेनें थमीं

Maharashtra Politics में Operation Tiger की धमक! निर्दलीय MLC किरण सरनाइक शिंदे गुट की शिवसेना में शामिल

Pakistan Swat Valley Boat Accident! स्वात घाटी की सैफुल्ला झील में नाव पलटने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 3 लापता

Russia-Ukraine War | कीव पर रूस का अब तक का सबसे भीषण हमला! रातभर बरसीं मिसाइलें और ड्रोन, 8 की मौत, ढह गईं बहुमंजिला इमारतें