BJP के वरिष्ठ नेता LK Advani की तबीयत में सुधार, Apollo Hospital से मिली छुट्टी

By अंकित सिंह | Oct 19, 2026

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को 19 अक्टूबर को अपोलो अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्हें छाती में संक्रमण के कारण 16 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल ने बताया कि 98 वर्षीय आडवाणी, न्यूरोलॉजी के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में थे और अस्पताल में रहने के दौरान उनकी स्थिति में सुधार हुआ। भाजपा के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक, आडवाणी ने कई दशकों तक भारतीय राजनीति में अहम भूमिका निभाई है और उप-प्रधानमंत्री सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है।

इसे भी पढ़ें: Kangana Ranaut का विपक्ष पर तंज, वैश्विक संकट के बीच देश को PM Modi के मजबूत नेतृत्व की सख्त जरूरत

नड्डा का अस्पताल जाना यह दर्शाता है कि आडवाणी जी की तबीयत को लेकर पार्टी नेताओं के बीच कितनी चिंता है। उनकी सेहत में सुधार की खबरों के बाद, उनके समर्थक और शुभचिंतक उनके पूरी तरह ठीक होने की उम्मीद कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi के Expiry Date वाले बयान पर भड़के Shivraj Singh, बोले- 99 बार फेल नेता दे रहा नसीहत

KIIFB पर केरल विधानसभा स्पीकर ने UDF सरकार के रुख का किया बचाव

Nobel Peace Prize विजेता Navi Pillay को बधाई न देने पर Shashi Tharoor ने केंद्र को घेरा

Mona Agarwal ने Asian Para Games में जीता गोल्ड, हमवतन अवनि को पछाड़कर बनाया रिकॉर्ड