नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री भारत मोहन अधिकारी का हुआ निधन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 03, 2019

काठमांडू। नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवंवरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता भारत मोहन अधिकारी का निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे।पार्टी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि अधिकारी का काठमांडू के हम्स अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां शनिवार को उनका निधन हो गया। छाती और फेफड़ों से जुड़ी समस्या के चलते उन्हें तीन सप्ताह पहले यहां भर्ती कराया गया था। इससे पहले शनिवार सुबह अस्पताल ने एक बयान जारी करके कहा था कि अधिकारी के कई अंग काम करना बंद कर रहे हैं। अधिकारी श्रम और परिवहन प्रबंधन मंत्रालय, कानून मंत्रालय, न्याय एवं संसदीय मंत्रालय का नेतृत्व भी कर चुके हैं। 

अधिकारी गठबंधन सरकार में उप प्रधानमंत्री थे, जिन्हें 2005 में तत्कालीन राजा ज्ञानेंद्र शाह ने तख्तापलट के जरिए सत्ता से बाहर कर दिया था। महोत्तरी जिले के भवरपूर्ण वीडीसी में 1936 में जन्मे अधिकारी छात्र जीवन में ही कम्युनिस्ट राजनीति में शामिल हो गए थे, हालांकि वह पूर्णकालिक कैडर नहीं थे। काठमांडू के पशुपति आर्यघाट में रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अधिकारी के परिवार में पत्नी और तीन बेटियां हैं।

प्रमुख खबरें

Trump की Stone Age वाली धमकी पर भड़का Iran, पूछा- Washington का एजेंडा क्या है?

Priyanka Gandhi का बड़ा हमला, बोलीं- PM Modi की B-Team हैं Kerala CM विजयन

IPL 2026: MS Dhoni जल्द करेंगे मैदान पर वापसी! CSK ने जारी किया नया वीडियो

बिना डर वोट दें, TMC को उखाड़कर बंगाल की खाड़ी में फेंक दें, ममता के गढ़ भवानीपुर में गरजे अमित शाह