रियल एस्टेट कंपनी के पूर्व निदेशक धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 18, 2025

रियल एस्टेट क्षेत्र की एक प्रमुख कंपनी के पूर्व निदेशक को अपने पद का दुरुपयोग कर कंपनी से 85 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया गया। मुंबई पुलिस ने यह जानकारी दी।

शिकायतकर्ता ने दावा किया कि राजेंद्र लोढ़ा ने कंपनी के साथ धोखाधड़ी करने के लिए अपने पद का दुरुपयोग किया। अधिकारी ने बताया कि धोखाधड़ी में राजेंद्र लोढ़ा की कथित संलिप्तता एनएम जोशी मार्ग थाने में दर्ज एक मामले की जांच के दौरान सामने आई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी राजेंद्र लोढ़ा को मुंबई अपराध शाखा के संपत्ति प्रकोष्ठ ने मध्य मुंबई के वर्ली स्थित उसके आवास से हिरासत में लिया। अधिकारी ने बताया कि राजेंद्र लोढ़ा को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 23 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

प्राथमिकी के अनुसार, कंपनी के निदेशक के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान राजेंद्र लोढ़ा फर्जी भूमि अधिग्रहण, लोढ़ा डेवलपर्स को जमीन फिर से बेचने, कंपनी की जमीन को अन्य बिल्डरों को बहुत कम कीमत पर बेचने और अन्य धोखाधड़ी गतिविधियों में कथित तौर पर शामिल थे, जिससे फर्म को 85 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

लोढ़ा डेवलपर्स ने इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए एक बयान में कहा, “कंपनी कदाचार के प्रति फिर चाहे संबंधित व्यक्ति की वरिष्ठता या पद कुछ भी हो, किसी भी प्रकार की कोई नरमी नहीं बरतने की सख्त नीति अपनाती है।” बयान के मुताबिक, “कंपनी के अनुरोध पर राजेंद्र लोढ़ा ने 17 अगस्त, 2025 को संगठन के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया।

प्रमुख खबरें

Vivek Agnihotri का ऐलान, बड़े पर्दे पर दिखेगी Operation Sindoor की अनकही दास्तान

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म

इजरायल का सनसनीखेज दावा: IRGC नेवी कमांडर Alireza Tangsiri की हत्या, Iran ने साधी चुप्पी