एशेज टेस्ट में 8 विकेट चटकाने वाले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बॉब विलिस का निधन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 05, 2019

लंदन। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और आक्रामक तेज गेंदबाज बॉब विलिस का 70 बरस की उम्र में निधन हो गया। उनके परिवार ने यह जानकारी दी। विलिस 1982 से 1984 के बीच इंग्लैंड के कप्तान रहे जिन्होंने 90 टेस्ट मैच खेले। उन्होंने 1981 में एशेज में तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में 43 रन देकर आठ विकेट लिये थे। 

विलिस परिवार ने एक बयान में कहा कि हमारे प्रिय बॉब अब इस दुनिया में नहीं रहे। वह एक आदर्श पति, पिता, भाई और दादा थे। उन्होंने अपने संपर्क में आने वाले सभी लोगों को प्रभावित किया। हमें उनकी कमी बहुत खलेगी।

प्रमुख खबरें

Assam में कॉजपा कार्यकर्ताओं की हिरासत पर विपक्ष का Himanta Government पर हमला

Britain के RAF Fairford एयरबेस के पास आतंकी साजिश के संदेह में पांच लोग अरेस्ट

Arjun Erigaisi की जीत और Savitha Shri के Draw से भारत ने Chess Olympiad में जीते दो पदक

Asian Games: एंसी सोजन और सर्वेश कुशारे को मिला Silver, भारत के नाम 4 पदक