इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी सैनसम के सिर में आई चोट, अस्पताल में भर्ती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2020

लंदन। इंग्लैंड के पूर्व फुटबाल खिलाड़ी केनी सैनसम सिर में गंभीर चोट के कारण अस्पताल में भर्ती हुए है। आर्सेनल के 61 साल के रक्षापंक्ति के इस पूर्व खिलाड़ी के ट्विटर हैंडल ने उनके इलाज की पुष्टि की। सैनसम 1986 विश्व कप में ‘हैंड ऑफ गॉड’ गोल वाले प्रकरण में शामिल थे।

इंग्लैंड के लिए 86 मैच और दो विश्व कप (1982, 1986) में खेलने वाले इस खिलाड़ी के परिवार ने हालांकि चोट का कारण नहीं बताया लेकिन इस बात की पुष्टि की कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं है। ट्विटर पर जारी बयान में कहा गया, ‘‘ केनी इस समय अस्पताल में बीमार हैं। उनकी देखभाल अच्छी तरह से की जा रही है और वह कोविड-19 से ग्रसित नहीं है।

प्रमुख खबरें

US की नौसैनिक नाकाबंदी के बीच Iran के Oil Minister ने छोड़ा पद, संकट में Crude Oil एक्सपोर्ट

भारत में आर्थिक विकास की गति तेज रहने के बावजूद क्यों गिर रहा है शेयर बाजार

Varsha Gaikwad ने Maharashtra सरकार को घेरा, Mumbai Congress दफ्तर में पुलिस कार्रवाई पर सवाल

Delhi Protest से पहले Saurav Das और Abhijeet Dipke को गिरफ्तार करने की तैयारी, CJP का आरोप