गोवा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिरसत का लंबी बीमारी के बाद निधन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 30, 2021

पणजी। गोवा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिरसत का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। पारिवारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 74 वर्षीय सिरसत लंबे समय से बीमार थे और गत शनिवार को उन्हें मापुसा कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूत्रों ने बताया कि उनका रविवार शाम को अस्पताल में निधन हो गया।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 31,643 नए मामले, 102 मरीजों की मौत

सिरसत महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी (एमजीपी) से तीन बार- वर्ष 1977, 1989 और 1994 में- विधायक रहे। वह वर्ष 1990 से 1991 तक गोवा विधानसभा के अध्यक्ष रहे। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। सावंत ने ट्वीट किया, ‘‘गोवा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिरसत जी के निधन से दुखी हूं। शिक्षा एवं सार्वजनिक जीवन में उनका बड़ा योगदान है जिसे हमेशा याद किया जाएगा। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं।

प्रमुख खबरें

कनाडा और उड़ानों, वायु मार्गों को जोड़ने के लिए भारत के साथ काम कर रहा : PM Trudeau

भीषण गर्मी के बीच Jharkhand सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं निलंबित कीं

Ola Mobility के CEO हेमंत बख्शी का इस्तीफा, 10-15 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती छंटनी

अमेठी, रायबरेली से उम्मीदवारों पर फैसले के लिए खरगे को अधिकृत किया गया: Congress