HDFC बैंक के पूर्व एमडी आदित्य पुरी स्ट्राइड्स समूह से जुड़े

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 08, 2021

नयी दिल्ली। एचडीएफसी बैंक के पूर्व प्रबंध निदेशक आदित्य पुरी वैश्विक दवा फर्म स्ट्राइड्स समूह में एक सलाहकार के रूप में शामिल हुए हैं और वह इसकी सहयोगी कंपनी स्टेलिस बायोफार्मा के निदेशक के रूप में भी काम करेंगे। स्ट्राइड्स फार्मा साइंस लिमिटेड ने शेयर बाजार को बताया, ‘‘जानीमानी कॉरपोरेट शख्सियत आदित्य पुरी एक सलाहकार के रूप में स्ट्राइड्स समूह में शामिल हुए हैं और वह इसकी सहयोगी कंपनी स्टेलिस बायोफार्मा के निदेशक भी होंगे।’’ स्ट्राइड्स फार्मा साइंस ने कहा कि स्टेलिस बोर्ड में पुरी की नियुक्ति कंपनी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

इसे भी पढ़ें: skydiving के लिए अब नहीं लगाने पड़ेंगे विदेश के चक्कर! भारत में भी जल्द शुरू होगी स्काईडाइविंग

पुरी ने एचडीएफसी बैंक की स्थापना के बाद से 25 साल तक बैंक का नेतृत्व किया और अक्टूबर 2020 में सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने एक बेहद सफल कैरियर के दौरान एचडीएफसी को निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा बैंक बना दिया।

प्रमुख खबरें

धनतेरस पर Dhanteras Puja Muhurat और विधि, प्रदोष काल में होगी लक्ष्मी-कुबेर पूजा

Rishabh Pant चोट के कारण India A मैच से बाहर, New Zealand टेस्ट सीरीज में खेलने पर संशय

Delhi Gaffar Market Massive Fire: करोल बाग के पुरी प्लाजा की दुकान में लगी भयानक आग, 22 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

New Zealand को बड़ा झटका, चोट के कारण India के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से बाहर हुए Devon Conway